APRIL SERVICES PMI : अप्रैल में भारत की सर्विसेज PMI 61.2 से घटकर 60.8 आई, कंपोजिट PMI 61.8 से घटकर 61.5 पर रही

April services PMI : अप्रैल 2024 में भारत की सर्विसेज PMI मार्च 2024 के 61.2 से घटकर 60.8 पर आ गई है। अप्रैल में भारत की कंपोजिट PMI मार्च के 61.8 से घटकर 61.5 पर आ गई है। हालांकि अभी भी ये 14 सालों में दिखी गई सबसे मजबूत बढ़त में से एक रही है। बता दें कि कम्पोजिट पीएमआई, सर्विसेज PMI और मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई का योग होती है। सर्विस सेक्टर का अप्रैल का आंकड़ा 61.7 के फ्लैश अनुमान से कम रहा है। मार्च महीने की तुलना में अप्रैल में सर्विस सेक्टर की गतिविधि धीमी गति से बढ़ी है। जिसकी मुख्य वजह एक महीने पहले की तुलना में नए निर्यात ऑर्डरों में मामूली गिरावट रही है।

इनपुट लागत में बढ़त के चलते सर्विस सेक्टर के मार्जिन में गिरावट

एचएसबीसी की इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने कहा कि घरेलू मांग में अच्छी मजबूती के साथ, नए ऑर्डरों में हुई बढ़त के कारण अप्रैल में भारत के सर्विसेज सेक्टर में ग्रोथ देखने को मिली है। नए निर्यात ऑर्डर भी मजबूत बने रहे। इसके बावजूद अप्रैल के सर्विस सेक्टर के ग्रोथ आंकड़ों में मार्च के आंकड़ों की तुलना में थोड़ी नरमी देखी गई। इसकी वजह नए निर्यात ऑर्डरों में मार्च की तुलना में आई थोड़ी नरमी रही। नए निर्यात आंकड़ों के चलते कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की संख्या में विस्तार किया, हालांकि यह बढ़त थोड़ी धीमी रही। अप्रैल में इनपुट लागत में भी बढ़त रही। हालांकि ये बढ़त मार्च की तुलना में कम रही। इनपुट लागत में बढ़त के चलते सर्विस सेक्टर के मार्जिन में गिरावट आई। इनपुट लागत में बढ़त के छोटे हिस्से की ही भरपाई आउटपुट चार्ज के जरिए ग्राहकों से वसूला जा सका।

जोरदार कमाई कराने वाले BIG STOCKS,आज अनुज सिंघल के SPOTLIGHT शेयर बनेंगे मुनाफे के स्पॉट!

देश का सर्विसेज पीएमआई लगातार 32 वें महीने 50 से ऊपर रहा

देश का सर्विसेज पीएमआई लगातार 32 वें महीने 50 से ऊपर रहा है जो गतिविधि में विस्तार को संकुचन से अलग करता है। बता दें कि 50 का स्तर सर्विसेज गतिविधि में विस्तार और संकुचन के विभाजक रेखा का काम करता है। यानी सर्विसेज PMI की 50 से ऊपर की रीडिंग सर्विस सेक्टर की गतिविधि में विस्तार का संकेत देती है। जबकि 50 से नीचे की रीडिंग सर्विस सेक्टर की गतिविधि में संकुचन का संकेत होती है।

2024-05-06T06:58:32Z dg43tfdfdgfd